फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पहड़िया मंडी से लीजिए 30 रुपये किलो आलू, 50 रुपये किलो प्याज

Sat, 31 Oct 2020 05:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
आलू - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

प्याज और आलू के दामों की बढ़ोतरी को देखते हुए पहड़िया मंडी समिति ने प्याज व आलू का स्टाल खोल दिया है। शुक्रवार को स्टाल पर लोगों ने आलू व प्याज की खरीदारी की। आलू 30 रुपये किलो और प्याज 50 रुपये किलो में बिक रहा है। हालांकि इस समय एक ग्राहक को अधिकतम 2-2 किलो आलू व प्याज का वितरण स्टाल से किया जा रहा है। मंडी में जल्द ही एक और स्टाल खोले जाएंगे। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आलू व प्याज की बिक्री हो रही है।

विज्ञापन

मंडी सचिव डीके वर्मा ने बताया कि मंडी अपने स्तर से एक स्टाल खोल दिया है। जल्द ही और स्टॉल खोलने की तैयारी है। जहां ग्राहकों को सस्ते दर पर आलू और प्याज मुहैया कराए जाएंगे। 


फिलहाल इस स्टाल से 2 किलो आलू व 2 किलो प्याज ग्राहकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। उच्च गुणवत्ता वाले प्याज 50 रुपये किलो और आलू 30 रुपये में उपलब्ध है। मंडी में अन्य स्टाल खुलते ही आलू व प्याज की सीमा बढ़ा दी जाएगी। पहले दिन ही 10 बोरी आलू और 10 बोरी प्याज की बिक्री हुई। शहर की छोटी मंडियों में आलू के दाम 40 से 45 और अच्छी गुणवत्तापूर्ण प्याज के दाम 65 से 70 रुपये तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें