फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बही ठंडी हवा, फिर भी पारा 26 डिग्री, यूपी का दूसरा सबसे गर्म स्थान काशी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पश्चिमी विक्षोभ ने जिले का पारा 4 डिग्री तक लुढ़का दिया है। शुक्रवार को 22 किलोमीटर प्रति घंटे से बही हवा ने वाराणसी शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से 26.1 डिग्री पर ला दिया, वहीं गावों का पारा 24 डिग्री तक आ गया। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। दिन भर 15 से लेकर 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं बहती रहीं, इससे अप्रैल की तर्ज पर चुभ रही धूप से राहत मिली।
विज्ञापन

ठंडी हवा के बावजूद शुक्रवार को सोनभद्र स्थित चुर्क में 27.2 डिग्री तापमान के बाद वाराणसी का शहरी इलाका यूपी का दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा। शहर ने फरवरी महीने में गर्मी का नया रिकॉर्ड ही बना लिया है। बीते 34 सालों में पहली बार बीएचयू का फरवरी महीना सबसे गर्म रहा। सात दिन में से पांच दिन तक तापमान 29 डिग्री से ज्यादा रहा। वहीं दो दिन 30 डिग्री से ऊपर। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने कहा कि 1991 के बाद कभी ऐसा नहीं हुआ कि फरवरी महीने का तापमान जिले में 30 डिग्री पहुंचा हो।
इसके पहले उच्चतम तापमान का रिकॉर्ड 2 फरवरी 2007 को 29.7 डिग्री सेल्सियस के नाम था। मौसम विभाग द्वारा जारी बीएचयू के तापमान में शहरी गर्मी का ज्यादा प्रभाव है। डॉ. अतुल सिंह ने कहा कि आमतौर पर वाराणसी का तापमान बाबतपुर एयरपोर्ट से निर्धारित होता है, जो कि गांव का पारा दिखाता है। वहीं बीएचयू पूरी तरह से शहरी क्षेत्र के तापमान का आंकड़ा प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें