उत्तर क्षेत्र से आने वाले कोल्ड फ्रंट का असर 24 घंटे के अंदर पूर्वांचल में देखने को मिलेगा। वहीं तापमान में उतार और चढ़ाव का दौर रविवार को भी लगातार जारी है। वहीं कोल्ड फ्रंट के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स भी गड़बड़ाने लगा है। देर रात एयर क्वालिटी इंडेक्स 341 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम का रुख और तेवर हर दिन बदल रहा है। कई दिनों के बाद पूर्वांचल में बीते चौबीस घंटों से बादलों की सक्रियता नजर आई और तापमान में उतार चढ़ाव का भी दौर चला। यह बदलाव पुरवा हवा चलने के कारण माना जा रहा है।
शनिवार सुबह कोहरा और बादल का बोलबाला रहा, लेकिन रविवार को इसका कम असर देखने को मिला। दिन चढ़ते ही कोहरा छंट गया। बादल छाए रहने से तापमान भी मामूली बढ़ा और ठंड से थोड़ी राहत मिली।
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक, कोल्ड फ्रंट का असर अब देखने को मिलेगा। इससे तापमान में कमी आने के साथ ही ठंड भी बढे़गी। रविवार को अधिकतम तापमान घटकर 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 .5 डिग्री दर्ज किया गया।