महापंचायत में संचालकों ने सरकार से लगाई गुहार
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संकट काल के कारण वाराणसी में बंद चल रहे कोचिंग संस्थानों को खोलने का मुद्दा संचालकों ने रविवार को महापंचायत में प्रमुखता से उठाया। पूर्वांचल कोचिंग संघ की ओर से वरुणापुल स्थित शास्त्री घाट पर बुलाई गई महापंचायत में संचालकों ने सरकार से कोविड प्रोटोकॉल के साथ कक्षा 9 से ऊपर तक की कोचिंग संस्थानों को खोलने का आदेश देने की मांग की।
महापंचायत में संघ के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना का संक्रमण अब समाप्ति की ओर है इसके बाद भी कोचिंग, स्कूल, कॉलेज खोलने के संदर्भ में सरकार की ओर से कोई गाइडलाइन नहीं जारी की जा रही है।
बताया कि पिछले साल अक्टूबर में प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या कम होने के बाद संस्थानों को खोलने का आदेश जारी हुआ था लेकिन इस बार मरीजों की संख्या में कमी के बाद भी सरकार की ओर से कोई निर्णय ना आने से कोचिंग संचालन और इससे जुड़े शिक्षकों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।