फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दिल्ली और नोएडा से भी महंगी सीएनजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएनजी की बढ़ती कीमतें प्रदूषण रहित वाहनों की राह रोक रही हैं। छह माह में सीएनजी की कीमत लगभग 20 रुपये बढ़ी है। फिलहाल यह 84.98 रुपये प्रति किलो है। 6 माह पहले 65 रुपये प्रति किलो वाली सीएनजी की कीमत 84.98 किलो पहुंच गई है। जबकि दिल्ली में सीएनजी की कीमत 75.61 रुपये है। नोएडा में 74.17 और गाजियाबाद में 78.17 रुपये प्रति किलो है। दूसरे शहरों में भी वाराणसी के मुकाबले कम दाम है।
विज्ञापन

ऑटो व नाव चालकों का कहना है कि सीएनजी भी पेट्रोल, डीजल की राह पर चल रही है। दामों में ज्यादा फर्क नहीं है। डीजल 90.56 रुपये प्रति लीटर है और पेट्रोल 97.38 रुपये प्रति लीटर है। सीएनजी लगभग 85 पहुंच गई है। कुछ रुपयों के लिए कोई 45 हजार की सीएनजी किट क्यों लगवाए।
डीजल व पेट्रोल से एवरेज ज्यादा
चार पहिया वाहनों में सीएनजी पेट्रोल व डीजल के मुकाबले सात से आठ किलोमीटर ज्यादा माइलेज देती है। वहीं, एक किलोग्राम सीएनजी से 40 किलोमीटर तक ऑटो चलाई जा सकती है।
विज्ञापन

कम हुई सीएनजी वाहनों की संख्या
सीएनजी किट सेंटरों के मालिकों के मुताबिक, पहले प्रतिमाह 100 से 150 वाहनों में किट लगवाए जा रहे थे। अब यह संख्या 25 से 30 रह गई है। आरटीओ से अधिकृत 10 एजेंसियां किट लगाती हैं। मालिकों की माने तो बढ़ती कीमतों की वजह से किट लगवाने वालों की संख्या में कमी आई है। एजेंसी मालिक विनय कुमार ने बताया कि इसमें 70 फीसदी की कमी आई है।
जब सीएनजी की शुरुआत हुई थी तब लगा था बढ़ते डीजल, पेट्रोल के दाम के बीच राहत मिलेगी, लेकिन अभी सीएनजी के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। इससे काफी निराशा है। - हुसैन, ऑटो चालक
जब सीएनजी का दाम 57 रुपये था तब ऑटो में किट लगवाया था। अभी सीएनजी की बढ़ती कीमतें चिंताजनक हैं। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। - ज्ञान सिंह, ऑटोचालक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें