फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाए गए जिला अस्पताल के CMS : 25 दिन से चल रहा था प्रदर्शन, शासन ने 5 डाॅक्टरों पर भी की कार्रवाई; जानें मामला

Sat, 18 Jan 2025 05:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में सीएमएस के हटाने की मांग को लेकर डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ ने 24 दिसंबर से मोर्चा खोला गया था। सीएमएस के खिलाफ 31 दिसंबर से धरना दिया गया था। आंदोलन को देखते हुए शासन स्तर से यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
वाराणसी जिला अस्पताल में धरने पर बैठे डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के जिला अस्पताल में सीएमएस डाॅ. दिग्विजय सिंह के खिलाफ डाॅक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ ने बीते 24 दिसंबर, 2024 से मोर्चा खोल दिया था। इस बाबत कर्मचारियों ने पीएमओ को ज्ञापन देने के साथ ही बीते 31 दिसंबर, 2024 से अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए थे। इसके साथ ही डाॅक्टरों ने वीआईपी ड्यूटी और पोस्टमार्टम न करने का भी एलान कर दिया था। 

विज्ञापन


इसके साथ ही पांच अन्य डाॅक्टरों के खिलाफ भी शासन स्तर पर कार्रवाई की गई है। इनकी जगह भी नई नियुक्तियां होंगी।

जानकारी के अनुसार, अब बाराबंकी के जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. बृजेश कुमार काे डीडीयू हाॅस्पिटल का प्रभार दिया जाएगा। वहीं, डाॅ. दिग्विजय सिंह को संयुक्त निदेशक के पद पर लखनऊ भेजा गया है।

विज्ञापन


बता दें कि दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में सीएमएस को हटाने की मांग पूरी न होने पर डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की नाराजगी बढ़ती जा रही थी। बीते शनिवार को ओपीडी में मरीजों को देखने के बाद डॉक्टरों ने अस्पताल के मुख्य गेट पर धरना दिया था। इस दौरान प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ वाराणसी शाखा के सचिव डॉ. आरएन सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ भी समर्थन में बैठै थे।

विज्ञापन

पीएमएस के सचिव डाॅ. आरएन सिंह ने बताया था कि 10 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दूसरी ओर, शिकायत करने के बाद सीएमएस की ओर से डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ पर झूठा आरोप लगाकर दबाव बनाया जा रहा है। सीएमएस को जब तक नहीं हटाया जाता है तब तक विरोध जारी रहेगा।

इस पूरे मामले पर सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह ने कहा था कि ओपीडी में दलालों पर अंकुश लगाने, बाहर की दवा लिखने पर प्रतिबंध सहित मरीजों के हित में जो भी सख्ती की जा रही है, उसको लेकर डॉक्टर जान-बूझ कर आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें