फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी: डिजिटलाइज होंगी पांडुलिपियां, लाइब्रेरी को हाईटेक बनाएंगे उद्योगपति ज्ञानप्रकाश

Sat, 18 Jan 2025 04:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

ज्ञान प्रकाश सिंह ने कुलपति से कहा कि सभी शैक्षिक विभागों में टेबल, कुर्सियां और विवि परिसर की सुविधाओं को बढ़ाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन
संस्कृत विश्वविद्यालय में उद्योगपति ज्ञान प्रकाश सिंह। - फोटो : विवि प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई से काशी आए आईटी सिक्योरिटी के उद्योगपति ज्ञानप्रकाश सिंह शुक्रवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचे। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के साथ मुलाकात कर दुर्लभ पांडुलिपियों वाली लाइब्रेरी को डिजिटल करने के साथ ही शैक्षणिक विकास के लिए मदद करने का आश्वासन दिया। ज्ञान प्रकाश सिंह ने कुलपति से कहा कि सभी शैक्षिक विभागों में टेबल, कुर्सियां और विवि परिसर की सुविधाओं को बढ़ाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। 

विज्ञापन


कुलपति प्रो. शर्मा ने ज्ञान प्रकाश से कहा कि विश्वविद्यालय के विकास के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं, जिनमें से प्रमुख योजना पुस्तकालय को डिजिटल करना है। विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को अध्ययन के लिए अधिक सुविधाएं मिलेंगी। 

उद्योगपति ज्ञान प्रकाश ने कहा कि यहां पर देव भाषा संस्कृत के संरक्षण के लिए समर्पित भाव से सहयोग करना एक सौभाग्य की बात होगी। इस धरा पर देव भाषा का अध्यापन करने वाले ऋषि तुल्य आचार्यों और अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए कुछ करना जीवन की पूजा और समर्पण होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांडुलिपियों का किया बारीकी से अध्ययन

उद्योगपति ज्ञान प्रकाश ने सरस्वती भवन पुस्तकालय में दुर्लभ पांडुलिपियों का काफी देर तक बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान वह भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अद्भुत संरक्षण देखकर काफी चकित हो उठे। 

उद्योगपतियों को विकास समिति से जोड़ा
कुलपति प्रो. शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय विकास समिति के माध्यम से काशी और देश भर के उद्योगपतियों, बैंकों और समाजसेवियों को जोड़ा गया है। सीएसआर से कैंपस में शैक्षणिक विकास का काम किया जा रहा है। इस दौरान कुलसचिव राकेश कुमार, प्रो. रामपूजन पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें