फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू पर CMO का बयान: बोले- प्लेटलेट्स कम होना सिर्फ डेंगू का संकेत नहीं, 10 हजार से कम न हो प्लेटलेट्स

Tue, 01 Nov 2022 10:26 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सीएमओ ने कहा कि प्लेटलेट्स कम होते ही लोग घबरा जाते हैं और मरीज को डेंगू मानने लगते हैं। टाइफाइड, वायरल फीवर समेत अन्य कई बीमारियाें में भी प्लेटलेट्स तेजी से घटता है। डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच जरूरी है। बगैर एलाइजा जांच कराए किसी भी मरीज को डेंगू से पीड़ित घोषित नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्लेटलेट्स कम होना डेंगू का ही लक्षण नहीं है। डेंगू पीड़ित मानकर घबराएं नहीं बल्कि जांच कराकर इलाज कराएं। स्वास्थ्य विभाग डेंगू से बचाव को लेकर लोेगों को जागरूक कर रहा है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी के अनुसार, अगर प्लेटलेट्स काउंट 10 हजार से कम न हो तो उसे प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत नहीं होती है। दवा से रिकवर हो जाएगा। 

विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि प्लेटलेट्स कम होते ही लोग घबरा जाते हैं और मरीज को डेंगू मानने लगते हैं। टाइफाइड, वायरल फीवर समेत अन्य कई बीमारियाें में भी प्लेटलेट्स तेजी से घटता है। डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच जरूरी है। बगैर एलाइजा जांच कराए किसी भी मरीज को डेंगू से पीड़ित घोषित नहीं करना चाहिए।
जिला मलेरिया अधिकारी शरतचंद्र पांडेय ने बताया कि जुलाई 2022 से अब तक जिले में डेंगू के 9195 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। इसमें 230 मरीजो में डेंगू की पुष्टि हुई है। बाकी मरीजों में प्लेटलेट्स तो कम मिला, लेकिन उन्हें डेंगू नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें