इसके अलावा मरीजों की बीएचटी पर जो टेस्ट, अल्ट्रासाउंड एवं ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट लिखी गई थी, उस पर रेफर करने वाले चिकित्सक का नाम डॉ. आरके पटेल लिखा था। जो कि खुद बीएएमएस योग्यताधारी हैं और इस चिकित्सालय के संचालक भी हैं। जिससे यह साफ हुआ कि मरीज उन्हीं के द्वारा चिकित्सालय में उपचारित किए जा रहे हैं।
सीएमओ ने बताया कि जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत साईनाथ हॉस्पिटल एवं लेप्रोस्कोपी सेन्टर, बटुआपुरा, सुंदरपुर, को तत्काल प्रभाव से बंद कराते हुए एवं नियम विरुद्ध संचालन के दृष्टिगत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए चितईपुर में तहरीर दी गई है।