फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर आज वाराणसी आ रहे सीएम योगी, विकास कार्यों की समीक्षा के साथ करेंगे स्थलीय निरीक्षण 

Fri, 30 Oct 2020 09:35 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आज वाराणसी आएंगे। शाम को मुख्यमंत्री विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा विकास परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण भी करेंगे। वे सेवापुरी इलाके में नीति आयोग की योजना की विस्तृत रिपोर्ट देखेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम को ही वाराणसी पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के बाद देर रात काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ ही परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि सीएम कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। इसके अलावा कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए मुख्यमंत्री अस्पताल का भी दौरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी तैयारी भी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें