फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में दूसरी बार बनारस दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

Sat, 19 May 2018 08:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सर्किट हाउस पहुंचे सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम को वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयपोर्ट पर मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। सीएम वहां से सड़क मार्ग से सर्किट हाउस पहुंचे। 
विज्ञापन

 
फ्लाईओवर हादसे के पांचवें दिन यह उनका दूसरा दौरा है। सीएम योगी आज रात में शहर में चल रही परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। अगले दिन रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद वह दोपहर में रवाना हो जाएंगे।

 प्रोटोकॉल के मुताबिक इलाहाबाद में कुंभ मेला परिसर के कार्यों के निरीक्षण करने के बाद शनिवार की शाम छह बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचेंगे। इसके बाद वे अलग-अलग जगहों पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


रात में मंत्री, विधायक और भाजपा नेताओं से मुलाकात कर फीडबैक लेंगे। रविवार की सुबह मंडलायुक्त सभागार में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा के बाद वे यहां से रवाना होंगे। 

माना यह भी जा रहा है कि फ्लाईओवर हादसे में दोषी अधिकारियों पर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्रवाई कर सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक सीएम आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे और प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों का हाल भी जानेंगे।
विज्ञापन

सीएम को सब दुरुस्त दिखाने की तैयारी

सीएम योगी - फोटो : File Photo
फ्लाईओवर हादसे के चार दिन बाद मुख्यमंत्री के दोबारा वाराणसी आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। शुक्रवार को अधिकारियों ने जिले भर में चल रही राज्य और केंद्र सरकार की परियोजनाओं का निरीक्षण कर उनकी खामियों को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा विकास कार्यो में लगी कार्यदायी संस्थाओं से संरक्षा और सुरक्षा उपायों की कार्ययोजना भी मांगी गई है। कुल मिलाकर हादसे के बाद प्रशासन फिर से कागजी खानापूर्ति कर मुख्यमंत्री को मुकम्मल तैयारी बताने में जुटा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम को वाराणसी पहुंच रहे हैं और इसके ठीक बाद ही वे यहां निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। यहां वे जनता की सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपायों को भी देखेंगे। ऐसे में प्रशासन निर्माणाधीन परियोजनाओं पर जनता सुरक्षा की खामियों को ठीक करने में जुटा रहा।

जिलाधिकारी योगेश्वर राम ने बताया कि सभी विभागों से उनकी चल रही परियोजनाओं पर आम लोगों की सुरक्षा और संरक्षा की कार्ययोजना मांगी गई है। यह पूरा ब्योरा शासन को दिया जाएगा और इसमें लापरवाही पर कार्रवाई भी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें