फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सोनभद्र आएंगे CM Yogi: 575 करोड़ की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा, ये रहेगा पूरे दिन का कार्यक्रम

Tue, 15 Nov 2022 09:44 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ आज सोनभद्र दौरे पर आ रहे हैं। सीएम येगी बभनी के सेवाकुंज आश्रम में आयोजित जनजाति गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।  मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की 195.80 करोड़ की 56 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वहीं 379.63 करोड़ की 177 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में बभनी के सेवाकुंज आश्रम में आयोजित जनजाति गौरव दिवस पर कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे मुख्यमंत्री जिले को 575 करोड़ की विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की 195.80 करोड़ की 56 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वहीं 379.63 करोड़ की 177 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 

विज्ञापन

लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में एकलव्य विद्यालय के अलावा स्वास्थ्य विभाग की एक, आरआईडीएफ की छह, जिला खनिज फाउंडेशन की छह, त्वरित आर्थिक विकास योजना की 10, पीएमजीएसवाई की 25, कृषि विभाग की 2, जनजाति कल्याण विभाग की एक, पशुधन विभाग की एक, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन योजना के तहत तीन, यूपीएसआरएलएम की एक परियोजना शामिल है। वहीं जिला खनिल फाउंडेशन की 151, पीएमजीएसवाई की 17, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बेसिक शिक्षा विभाग की एक, साडा की दो परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें