आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी देंगे मुख्यमंत्री
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजना के लाभार्थियों को करोड़ों की सौगात भी देंगे। इस दौरान 21 लाभार्थियों को अपने हाथों से प्रमाण पत्र देंगे। मुख्यमंत्री रुद्राक्ष कन्वेेंशन सेंटर में आयोजित स्वास्थ्य कॉन्क्लेव में भाग लेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सीएम 4 लोगों को उनके घर की चाबी, सीएम बाल सेवा योजना व स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 6 लोगों को लैपटॉप, एमएसएमई की तरफ एलडीएम में ओम विला एक्सपोर्ट एवं होटल टूरिज्म को 27 करोड़ का चेक, कुमार उद्योग विकास प्राइवेट लिमिटेड को 32 करोड़ का चेक, महिला हेल्प ग्रुप व अन्य योजना में चेक वितरण किया जाएगा। साथ ही ग्रामीण खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत स्पोर्ट्स किट वितरण, गंगा दूत और नशा मुक्ति उन्मूलन कार्यक्रम में प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
डूडा की परियोजना अधिकारी निधि बाजपेयी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत लाभार्थियों की संख्या 33,502 है। इनमे से कुछ लाभार्थियों को मुख्यमंत्री उनके घरों की चाबी सौपेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लाभार्थी की संख्या 33602 है। इस योजना के तहत मुख्यमंत्री तीसरी किस्त 50 हजार का चेक कुछ लाभार्थियों को मंच से देंगे। ये लाभार्थी पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, वन नेशन वन कार्ड के लिए भी पात्र हैं।