फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: संकटमोचन मंदिर के अंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, महंत बोले- करेंगे कानूनी कार्रवाई

Sun, 11 Dec 2022 12:07 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

किसी ने चुपके से  संकटमोचन मंदिर  के अंदर की वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। मंदिर के महंत ने इसे नियमों का उल्लंघन बताते हुए कानूनी कार्रवाई की भी बात कही है। 
विज्ञापन
संकटमोचन मंदिर, वाराणसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित संकटमोचन मंदिर के अंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिन भर इसकी चर्चा होती रही। मंदिर के महंत ने इसे नियमों का उल्लंघन बताते हुए कानूनी कार्रवाई की भी बात कही है। काशी की जनता ने भी वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने और पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


शनिवार शाम को संकटमोचन मंदिर के अंदर का एक वीडियो दीप्तिमान यादव के नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। संकटमोचन मंदिर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में मोबाइल पूरी तरह से प्रतिबंधित है। मंदिर में प्रवेश से पहले ही श्रद्धालुओं को मोबाइल लॉकर में जमा करना पड़ता है। मोबाइल ले जाने की अनुमति विशेष आयोजन पर मंदिर प्रबंधन की ओर से ही मिलती है।  

मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने कहा कि यह मंदिर की सुरक्षा और नियमों से खिलवाड़ किया गया है। किसी ने चुपके से मंदिर के अंदर की वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इसकी जांच कराई जाएगी और इसकी शिकायत भी हम पुलिस प्रशासन से करेंगे। इस मामले में कानूनी कार्रवाई जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें