फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन की तैयारियों का जायजा लेने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की रात शहर में निकले। सवा दो घंटे में उन्होंने दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट और डीरेका में कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। अफसरों को व्यवस्था में कोई कसर न छोड़ने को कहा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
cm in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
फ्रांस के राष्ट्रपति इमुनैअल मैक्रां के काशी दौरे को सीएम ने एतिहासिक बताया। उनके दौरे से वाराणसी समेत परे यूपी को काफी उम्मीदें हैं। घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। सर्किट हाउस में करीब दो घंटे तक बैठक करने के बाद सीएम राम करीब 9:35 बजे शहर के लिए दौरे पर निकले।
विज्ञापन
3 of 6
cm in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
उनके दौरे मंत्री अनिल राजभर, डा. नीलकठ तिवारी, विधायक रवींद्र श्रीवास्त, प्रमुख सचिव सूचना, पर्यटन अवनीश अवस्थी, कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, डीएम योगेश्वर राम मिश्र समेत अफसर थे। सीएम चौकाघाट, लहुराबीर, गोदौलिया होते हुए रात 9:50 बजे दशाश्वमेध घाट पहुंचे। घाट पर पहुंच कर राज्य मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी से चल रही तैयारियों के बारे में पूछा।
4 of 6
cm in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
जेटी पर पहुंचे कमिश्नर व डीएम ने जेटी पर से सीएम को अवलोकन कराया। गंगा आरती के समय के बाबत भी जानकारी दी गई। जमीन से गुजरे तारों के बाबत पूरी सुरक्षा बरतने को कहा। सीएम ने कहा करेंट से कोई दुर्घटना नहीं होनी चाहिए। वापसी के समय बीच सीढ़ी पर रुक कर काम को जल्द से जल्द पूरा कराने को कहा। मुख्यमंत्री यहां से 10.30 बजे अस्सी घाट के लिए रवाना हुए। सीएम इसके बाद 10:10 बजे अस्सी घाट पहुंचे। यहां वह जेटी पर गए और कुछ देर तक गंगा को निहारते रहे।
विज्ञापन
5 of 6
cm in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अफसरों ने उन्हें बजड़ा और अस्सी से दशाश्वमेध तक के रास्ते के बारे बताया। अस्सी से दशाश्वमेध तक पीएम बजड़े पर जाएंगे। स्थानीय लोगों ने सीएम से जेटी में करेंट उतरने की शिकायत की जिस पर उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को इसे जल्द दुरुस्त करने को कहा। कमिश्नर और डीएम को इसकी मानीटरिंग करने को कहा। सीएम यहां से 10:25 बजे निकले। सीएम का काफिला सुंदरपुर होते हुए डीरेका के लिए निकला। 10:34 बजे सीएम डीरेका में कार्यक्रम स्थल पहुंचे और पंडाल का जायजा लिया।
सीएम को बताया गया कि पंडाल में करीब दस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ले जाने और ले जाने के इंतजाम करने को कहा। 10:34 बजे सीएम का काफिला मंडुवाडीह, लहरतारा, कैंट होते हुए 10:50 बजे के करीब सर्किट हाउस पहुंचा। सीएम शनिवार की सुबह दस बजे लखनऊ रवाना होंगे।