प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक महीने तक होने वाले काशी तमिल संगमम में काशी का विकास मॉडल दक्षिण भारत में चमकेगा। पुरातन और आधुनिकता के तालमेल से तराशी गयी काशी में तमिलनाडु के अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ मंथन करेंगे। इसमें तमिलनाडु के 38 जिलों के करीब 3000 डेलीगेट्स भाग लेंगे। 17 नवंबर 2022 से शुरू होकर 18 दिसंबर 2022 तक चलने वाले इस तमिल समागम में दक्षिण भारत के डेलीगेट्स वाराणसी में विकास के मॉडल को भी देखेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को चंदौली के दौरे रहेंगे। वे मुख्यालय पर जनसभा को संबोधित करने के साथ 963.52 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। डीएम ईशा दुहन ने बताया कि मुख्यमंत्री 57 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास व 15 जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों में चेक का वितरण कर उनके साथ संवाद भी करेंगे।
वहीं कार्यक्रम में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। आवश्यक ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान तैयार कर लिया गया है ताकि आमजन को कहीं आने-जाने में असुविधा न हो। साथ ही जनसभा में भी आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो।