फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों से सीएम योगी ने की बात, खाते में धनराशि पाकर खिल उठे चेहरे

Sat, 13 Jun 2020 12:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने डीएम और कामगारों की बात। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की वजह से कामकाज छोड़कर घर आए वाराणसी के निराश प्रवासी कामगारों के चेहरे पर शनिवार को खुशी लौट आई। उनके खातों में जहां प्रदेश सरकार की ओर से भरण पोषण भत्ता आ गया, वहीं खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कामगारों से बात कर हकीकत की भी जानकारी ली। विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने डीएम से सभी कामगारों को राशन कार्ड और राशन मुहैया कराने का निर्देश भी दिया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने शनिवार को 10,48,066 श्रमिक परिवारों के खातों में 1000 रुपये प्रति परिवार की दर से 104 करोड़ 82 लाख रुपये की ऑनलाइन धनराशि भेजने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जिले के 5,460 कामगार श्रमिकों के खाते में भरण पोषण भत्ता की धनराशि आई।


मुख्यमंत्री ने प्रवासी कामगारों से बातचीत कर उनका हाल भी जाना। भरण-पोषण भत्ता की धनराशि खाते में भेजने के बाद सूरत में एंबेडरी का कार्य करने वाले जिले के जालहूपुर निवासी ज्ञान सिंह से उनके सूरत में काम करने और वाराणसी आने के बाद राशन मिलने की जानकारी भी ली। खाते में 1,000 रुपये भेजने की भी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री ने चोलापुर के कटारी की निवासी सुनीता से भी राशन कार्ड बनने के बारे में जानकारी ली। साथ ही यह भी कहा कि हर महीने राशन कार्ड से राशन भी मिलेगा। इस दौरान कामगारों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा से सभी प्रवासियों के राशन कार्ड बनाने की जानकारी ली तो जिला अधिकारी ने बताया कि जिले में ऐसे 10,000 लोगों का पंजीकरण हो गया है और राशन कार्ड भी बनाया जा रहा है। जल्द ही सभी को राशन कार्ड मुहैया करा दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें