इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविदास पार्क में रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यहां से सीएम योगी क्रूज से गंगा उस पार रेती में बसकर तैयार टेंट सिटी का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
900 मीटर से कम दृश्यता होने पर वाराणसी एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग और टेक ऑफ नहीं हो सकती है। रविवार दोपहर दो बजे के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर विमानों का आवागमन प्रारंभ हुआ। दो बजे के पहले आने वाले विमान हवा में चक्कर लगाते रहे और कम दृश्यता के चलते पांच विमानों को लखनऊ, रांची और कोलकाता डायवर्ट भी किया गया। शाम साढ़े छह बजे के बाद दृश्यता कम होने लगी। सीएम योगी आदित्यनाथ जब वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे तो दृश्यता 300 मीटर थी। ऐसे में एटीसी द्वारा स्टेट प्लेन को टेकऑफ की अनुमति नहीं दी गई।