फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: अगस्त तक पूरा हो जाएगा रोपवे, सीमा पर हर छह महीने में बदलें पुलिस की ड्यूटी; सीएम योगी ने की समीक्षा

Wed, 08 Jul 2026 10:20 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मुख्यमंत्री योगी ने समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए कि एकीकृत मंडलीय कार्यालय का निर्माण कार्य 18 माह में कराए जाने का हर संभव प्रयास करें। 
विज्ञापन
बैठक करते सीएम योगी व अन्य मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों की प्रगति और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में रोप वे की प्रगति पर बात की। बैठक में मंडलायुक्त एस राज लिंगम ने सीएम को बताया कि अगस्त तक रोप-वे का कार्य पूरा करा लिया जाएगा। अधिकतर काम पूरा हो गया है। फिनिशिंग और ट्रायल का काम चल रहा है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि दालमंडी सड़क चौड़ीकरण के संबंध में अवशेष भवनों का नियमानुसार मुआवजा वितरित कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शीघ्रता से कराएं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि एकीकृत मंडलीय कार्यालय का निर्माण कार्य 18 माह में कराए जाने का हरसंभव प्रयास करें।

उन्होंने गंगा नदी में नावों के सुचारू संचालन की व्यवस्था के संबंध में नाविकों के साथ बैठक कर छोटी नावों का स्थानीय स्तर पर नगर निगम के माध्यम से पंजीकरण कराकर उन्हें लाइफ जैकेट आदि अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान किए जाने का निर्देश दिया। जलजीवन मिशन के अंतर्गत कार्यों को तेजी से पूर्ण कराए जाने के भी निर्देश दिए। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना में फंड की कोई कमी नहीं है, इसलिए किसी भी स्तर पर कार्य में हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए। पेयजल पाइप लाइन बिछाए जाने के दौरान खोदी गई सड़कों के साथ-साथ मरम्मत कार्य भी अवश्य कराया जाए। इसमें कहीं से भी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। शहर में अंडरग्राउंड केबलिंग के दौरान जगह-जगह सड़कें खोद कर छोड़ दी जा रही है और इनकी मरम्मत ठीक से नहीं की जा रही है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कार्य से पहले अंतर्विभागीय बैठकें अवश्य कर ली जाए, ताकि संबंधित विभाग सड़कों के रेस्टोरेशन का कार्य समय से करा सके।

उन्होंने शहर में पेयजल एवं सीवर पाइप लाइन बिछाए जाने के दौरान रोड कटिंग के रेस्टोरेशन के कार्यों को साथ ही साथ कराए जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्माणाधीन यूनिटी मॉल के निर्माण कार्य में भी तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने पौधरोपण महाअभियान की मुकम्मल तैयारी किए जाने हेतु भी निर्देशित किया। बैठक के दौरान वीडीए वीसी पूर्ण बोरा ने टाउनशिप आनंद काशी, रुद्र काशी, काशी स्पोर्ट्स सिटी की प्रगति से संबंधित जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

बार्डर एरिया में निगरानी बढ़ाए पुलिस
मुख्यमंत्री ने जिले के बॉर्डर एरिया में पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरतने, पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ ही प्रत्येक 6 माह पर पुलिस कार्मिकों की ड्यूटी बदलने के निर्देश दिए। आईजीआरएस, सीएम हेल्प लाइन आदि माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायती प्रार्थना पत्रों का मेरिट के आधार पर निस्तारण का निर्देश दिया। जनपद में गतिमान महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रगति सुनिश्चित कराए जाने हेतु उन्होंने निर्देशित किया।

डीएम सत्येंद्र कुमार ने सीएम को बताया कि 2014 से अब तक कुल 536 प्रोजेक्ट्स पूरे हुए हैं जिनकी कुल कीमत 36210 करोड़ रुपये है। वर्तमान में 191 कार्य चल रहे हैं जो कि 25007 करोड़ के हैं। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कमिश्नरेट की कानून व्यवस्था समेत सावन मास के दौरान पुलिस विभाग की तैयारियों को पीपीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 

एडीजी पीयूष मोर्डिया द्वारा जोन के सभी नौ जिलों में पुलिस कार्रवाई समेत गो-तस्करी, अवैध शराब तस्करी, ऑपरेशन वज्रपात के दौरान की गई कार्रवाइयों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जिस पर मुख्यमंत्री ने और बेहतर कार्य करने समेत फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने, उचित व्यवहार करने, विजिलेंट रहने समेत बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन को निर्देशित किया।
विज्ञापन

चौका घाट सब स्टेशन का किया निरीक्षण
सीएम देर शाम चौका घाट स्थित विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण किया और उसे समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। इससे पहले सीएम काशी विश्वनाथ और बाबा काल भैरव के दर्शन के लिए गए। वे शाम को आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा, दयालु के बेटे की शादी में शामिल हुए।

बैठक में यह रहे मौजूद
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, खादी ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान, स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी राय धर्मेंद्र सिंह, विधायक डॉ अवधेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, त्रिभुवन राम, डॉ सुनील पटेल के अलावा अफसरों में अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, डीआईजी वैभव कृष्णा, पूर्वांचल विद्युत वितरण के एमडी शंभू कुमार, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, सीडीओ प्रखर कुमार, डीएफओ निधि चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें