फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी दौरे पर सीएम योगी: घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, मैदागिन- गोदौलिया के बीच नो व्हीकल जोन

Sat, 31 Oct 2026 06:49 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी के आगमन को लेकर रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। इस दौरान मैदागिन से गोदौलिया के बीच नो व्हीकल जोन रहेगा। सीएम के आगमन से तीन घंटे पहले रूट डायवर्जन लागू होगा।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के काशी दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने शनिवार को शहर में कई रूटों पर डायवर्जन किया है। मैदागिन-गोदौलिया के बीच नो व्हीकल जोन रहेगा। राजघाट पुल पर मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। आगमन और कार्यक्रम समाप्ति तक शहर के कई रूटों पर तीन घंटे पहले यातायात रोका जाएगा। कचहरी से पुलिस लाइन तक का मार्ग ऑटो और ई-रिक्शे के लिए बंद रहेगा। 

विज्ञापन


अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन से तीन घंटे पहले से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक कई मार्गों पर ऑटो और ई-रिक्शे का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। 

इनमें कचहरी से पुलिस लाइन, चौकाघाट, लहुराबीर, मैदागिन, विशेश्वरगंज, सर्किट हाउस, भोजूबीर और गिलट बाजार तिराहा शामिल हैं। कैंट रेलवे स्टेशन से बीएचयू जाने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को सिगरा और रथयात्रा मार्ग का उपयोग करना होगा। राजघाट पुल और सूजाबाद की ओर सभी मालवाहक वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मैदागिन चौराहा से गोदौलिया चौराहा के बीच सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। शहरवासियों से अपील है कि अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही अतिरिक्त समय लेकर अति विशिष्ट व्यक्तियों के मार्ग से निकलें।

भारी वाहनों और बसों के लिए निर्देश
बाबतपुर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, प्रयागराज और मिर्जापुर की तरफ से आने वाली बसों और भारी वाहनों को मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। इन वाहनों को आवश्यकतानुसार विभिन्न स्थानों पर रोका या मोड़ा जाएगा। इनमें हरहुआ रिंग रोड, मुड़ैला तिराहा और भिखारीपुर तिराहा जैसे स्थान शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें