फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दो दिवसीय दौरे पर सीएम योगी, बस स्टैंड पर लगे सीएम-पीएम का पोस्टर फाड़ने से विवाद

Sat, 31 Oct 2020 02:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
स्टैंड पर लगे फाड़े पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। वह शाम को पहुंचेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वहीं, अब उनके आने से पहले वाराणसी में एक विवाद सामने आ रहा है।

विज्ञापन

चोलापुर थाने के सामने बने यात्री प्रतीक्षालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो लगे थे। इन्हें कुछ शरारती तत्वों ने फाड़ दिया। जब इसका पता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को चला तो इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है।


चोलापुर थाने के ठीक सामने शहीद स्मारक के बगल में सांसद निधि से यात्री प्रतीक्षालय बना हुआ है। पोस्टर्स को फटने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जाहिर करते हुए सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में चोलापुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि ऐसा कृत्य करने वाले लोग सरकार के दुश्मन हैं। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री का पोस्टर फाड़ देने से ऐसा करने वालों की छवि अच्छी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करा दी है। थाने के ठीक सामने का यह मामला है। वहीं थानाध्यक्ष चोलापुर ने बताया कि पोस्टर फाड़कर फेंके जाने की कोई जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन में जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सिकरारा बाजार से सटे ताहिरपुर बाग में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दिवसीय दौरे पर वाराणसी जाएंगे।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के बाद देर रात काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ ही परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वाराणसी के डीएम जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि सीएम कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

विश्वविख्यात देव दीपावली के स्वरूप पर भी इस दौरान निर्णय लिया जाएगा। जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण के बीच देव दीपावली के आयोजन पर मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन लेगा। अनुमति मिली तो पूर्व की तरह उत्सव मनाया जाएगा, नहीं तो भीड़ को नियंत्रित कर परंपरा का निर्वहन होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें