फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के मंत्री बोले, सपा राज के घोड़े योगी सरकार में बन गए चेतक

Sun, 02 Apr 2017 07:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर
विज्ञापन
गाजीपुर के एक कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में सुशासन बीजेपी की पहली प्राथमिकता है। योगी सरकार में घोड़े वही हैं, जो पिछली सरकार में थे, लेकिन घुड़सवार बदल जाने पर अब वही घोड़े चेतक की तरह तेज दौड़ने लगे हैं। सही काम न करने वाले अधिकारी जेल जाएंगे।
विज्ञापन


यूपी के नौकरशाहों पर यह बयान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने शनिवार को शहर के वंशीबाजार में आयोजित भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कहा। शनिवार को वाराणसी से बलिया जाते वक्त मंत्री का लोगों ने कदम-कदम पर स्वागत किया। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास की धारा सिर्फ सैफई, इटावा, मैनपुरी से ही नहीं, अब काशी से प्रधानमंत्री एवं गोरखपुर से मुख्यमंत्री के बीच के जिले गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़ एवं मऊ से होकर बहेगी। पूर्वांचल के विकास का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सिर्फ 15 से 20 दिनों के बाद पूर्वांचल के विकास के लिए शासन के लोगों का दौरा होगा।
विज्ञापन


उसके बाद नयी रणनीति तैयार की जाएगी। बारह दिन पुरानी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि कार्यपालिका के वही लोग सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने से कितने सक्रिय, कुशल एवं तत्पर हो गए हैं। मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि काम में मानक एवं गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।

ऐसा करने वालों की खैर नहीं है। उन्होंने गाजीपुर से अपनापन जोड़ते हुए कहा कि छात्र राजनीति से ही इस जनपद के नवजवानों ने कंधे से कंधा मिलाकर हमें राजनैतिक सहयोग प्रदान करने का काम किया है। 

सदर विधायक डा. संगीता बलवंत ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की चरमराई कानून व्यवस्था सुधरने लगी है। जनता की न्याय संगत सभी मांगों को पूर्ण करने के लिए हम हमेशा तत्पर रहेंगे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें