फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ के मंत्री ने ओवैसी को दिया करारा जवाब, पढ़ें पूरी खबर

Sun, 02 Apr 2017 06:17 PM IST
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
गाय के मुद्दे पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की तल्‍ख टिप्पणी पर अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी करारा जवाब दिया है। ओवैसी ने शनिवार को कहा कि यह बीजेपी का ढ़ोंग है कि गाय उत्तर प्रदेश में मम्मी है, लेकिन पूर्वोत्तर में यमी है।
विज्ञापन


ओवैसी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सूबे के स्वास्‍थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि गो वध राज्य का विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य का विषय होने के नाते गो वध पर हर राज्य में अलग-अलग कानून है। ओवैसी यह तथ्य पूरी तरह से जानते हैं।

उन्होंने कहा इसके बावजूद ओवैसी इसलिए दिखावा कर रहे हैं क्योंकि वह सांप्रदायिक एजेंडे को पसंद करते हैं। बता दें कि बता दें कि गुजरात विधानसभा में शुक्रवार को गौहत्या विधेयक पास हुआ था। इस बेहद सख्त नए कानून के बाद यदि कोई व्यक्ति गोहत्या का दोषी पाया जाता है, तो उसे 10 से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।
विज्ञापन


गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी की सरकार ने कहा कि वो गायों की रक्षा के सभी संभव प्रयास करेगी। उसी के तहत यह नया कानून लाया गया है। नए कानून को सख्ती से लागू किया जाएगा। साथ ही गौहत्या के दोषी पर 1 लाख से 5 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें