फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में सीएम योगी का महासम्मेलन: आठ विधानसभा क्षेत्रों की अलग-अलग दीर्घाएं, आज जुटेंगे शिक्षक-स्नातक

Wed, 14 Oct 2026 01:56 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में सीएम योगी के सम्मेलन में आठ विधानसभा क्षेत्रों की अलग-अलग दीर्घाएं होंगी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में सीएम योगी जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लेते राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शिक्षक-स्नातक महासम्मेलन को लेकर भाजपा ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को प्रस्तावित सम्मेलन में आठ विधानसभा क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग दीर्घाएं बनाई गईं। महिलाओं, प्रबुद्धजनों और मीडिया कर्मियों के बैठने की भी पृथक व्यवस्था होगी।

विज्ञापन


मंगलवार को भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने सभा स्थल का निरीक्षण कर मंच, ध्वनि, पेयजल, पार्किंग और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और सम्मेलन में आने वालों की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री के संबोधन के लिए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में होने वाले महासम्मेलन में आठ विधानसभा क्षेत्रों से लोग पहुंचेंगे इसके लिए सभा स्थल पर अलग-अलग दीर्घाएं बनाई जा रही हैं। महिलाओं, प्रबुद्धजनों और मीडिया कर्मियों के लिए भी बैठने के स्थान निर्धारित किए गए हैं। 
विज्ञापन


भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने मंगलवार को इन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और तैयारियों में जुटे कार्यकर्ताओं से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, अमित राय, अजीत रावत, संतोष सोलापुरकर, शैलेंद्र मिश्रा और अनिल गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Trending Videos

संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप फोर्स की होगी तैनाती
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार शाम मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को ब्रीफ किया। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण पर विशेष जोर दिया। संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाई जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर समय से पहले पहुंचें। पुलिस फोर्स को उनके दायित्वों और सुरक्षा प्रोटोकॉल की स्पष्ट जानकारी दी जाए। वीवीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल और प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। पुलिसकर्मी समन्वय के साथ निगरानी रखें।

संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाए। बिना जांच के किसी को भी प्रवेश न दिया जाए। महिलाओं की जांच महिला पुलिसकर्मी ही करें। होटल, ढाबों और गेस्ट हाउसों की चेकिंग की जाए। मुख्यमंत्री के आवागमन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए। डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों का प्रभावी उपयोग हो। इससे आमजन को असुविधा नहीं होगी। भीड़ नियंत्रण के लिए रस्सों और बैरिकेडिंग का उपयोग किया जाए। पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान मोबाइल का अनावश्यक प्रयोग न करें। 
विज्ञापन

योगी की जनसभा में छांव-पेयजल और पार्किंग पर जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुधवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में प्रस्तावित जनसभा के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। मंगलवार को राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने सभा स्थल का निरीक्षण कर छांव, पेयजल, सुरक्षा और पार्किंग की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभा में आने वाले लोगों को असुविधा न हो और वाहनों के आवागमन के लिए उचित प्रबंध किए जाएं। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। कहा कि जनसभा के दौरान जनसुविधाओं, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान रखा जाए। पार्किंग की समुचित व्यवस्था हो, ताकि सभा स्थल के आसपास जाम की स्थिति न बने। अधिकारियों को कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए जरूरी इंतजाम समय से पूरे करने को कहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें