मंदिर की विकास यात्रा में महारानी होल्कर अहिल्या बाई , पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह के स्वर्णदान के साथ मौजूदा प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अंशदान की भी चर्चा है। बाद के दिनों में मंदिर से सोने की चोरी, चोरी से उपजे जनाक्रोश की कहानी कहते हुए पुस्तक मंदिर से धाम तक का सफर कर लेती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुस्तक के लिए पूर्व एमएलसी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एमएलएसी सी पी चंद, रमेश मिश्रा उपस्थित रहे।