देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस-वे यानी पूर्वांचल एक्सप्रेस की प्रगति का जायजा लेने सीएम योगी आज दोपहर बाद आजमगढ़ पहुंचे। वहां कार्यक्रम के बाद सीएम योगी दो दिनी प्रवास पर वाराणसी पहुंचे।
सीएम प्रवासी भारतीय दिवस के लिए हरहुआ में बन रहे टेंट सिटी के लिए रवाना हो गए। वहां उन्होंने आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद वह बडालालपुर स्थित ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर भी पहुंचे। यहां भी उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया।
इससे पहले आजमगढ़ में सीएम योगी ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पूर्वी यूपी के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से देश के बहुतायत इलाके जुड़ जाएंगे। दो साल के अंदर इस कार्य को हरहाल में पूरा करना है। कार्यदायी संस्था को निर्देशित कर दिया गया है कि समय से कार्य पूरा करा ले।
बिजली का तार, स्कूल, मंदिर व अन्य धार्मिक स्थल को शिफ्ट कर लें। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आपराधिक तत्व अगर बाधा डालें तो सख्त कार्रवाई की जाए। किसानों को समय से मुआवजा भी दे दिया जाए।