मुख्य द्वार के सामने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा लगाई गई है। अंदर उनकी पत्नी ललिता शास्त्री की प्रतिमा होगी। अंदर ही जय जवान, जय किसान प्रतीक का भी स्मारक है। बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री के पुत्र सुनील शास्त्री भी दिन भर यहीं डटे रहे और तैयारियों की मॉनिटरिंग करते रहे।
पड़ाव से लेकर रामनगर तक की सड़कों के गड्ढे भरे गए और पैचवर्क किया गया। पुलिस के अधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने भी रामनगर में ही डेरा डाल दिया है।
रामनगर भ्रमण के दौरान
- पीएसी चौराहा से रामनगर चौक होते हुए शास्त्री चौक से सामने घाट तिराहा तक 10:30 बजे से 11 बजे के बीच वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसके बाद सभी वाहन सामने घाट तिराहा से हरसेवानंद स्कूल के सामने से होते हुए विश्व सुंदरी पुल के ऊपर से कटरिया मोड़ से लंका, पंचवटी, दुर्गा मंदिर रोड होते हुए पीएसी तिराहा तक जाएंगे।
हेलीपैड से सर्किट हाउस जाने के दौरान
- शुभम हॉस्पिटल तिराहा पांडेयपुर के पास से कोई वाहन पुलिस लाइन चौराहे की तरफ नहीं जाएगा। इन वाहनों को खजुरी, हुकुलगंज जाने वाले मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- काली माता मंदिर से फ्लाईओवर की तरफ से कोई भी वाहन पुलिस लाइन चौराहे की तरफ नहीं जाएगा। इन वाहनों को पांडेयपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- ताड़ीखाना तिराहा से पुलिस लाइन चौराहे की तरफ आने वाले समस्त वाहनों को हुकुलगंज रोड से पांडेयपुर चौराहे की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- आंबेडकर चौराहा से कोई वाहन गोलघर कचहरी की तरफ नहीं आएगा। इन वाहनों को आशियाना, जेपी मेहता स्कूल की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- दैत्राबीर तिराहा से सर्किट हाउस की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जाएंगे।
- कचहरी स्थित गोलघर से सर्किट हाउस तक सड़क की दायीं लेन पर वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।