फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि की रामायण जनमानस को कर रही प्रेरित, सीधे श्री राम से कराया संवाद- सीएम योगी

Sun, 02 Feb 2020 07:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
चंदौली में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अमदहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से प्रदेश व्यापी आरोग्य मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेश के सबसे पिछड़े और विकास से वंचित पर्वतीय वन क्षेत्र की धरती से पूरे प्रदेश को तंदुरुस्ती लाख नियामत का संदेश दिया। उन्होंने गरीबों तथा ग्रामीणों के स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी लेने का भी संकल्प लिया। उन्होंने देवखत में महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान के रजत जयंती समारोह में भी भाग लिया।

विज्ञापन


सीएम सुबह लगभग 11 बजे चंदौली जिले के अमदहा में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरे। उन्होंने अमदहा पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश के 4,200 ग्रामीण तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को दो साल तक चलेगी। इसमें मरीजों की नि:शुल्क जांच होगी, दवाई मिलेगी, गोल्डन कार्ड बनेंगे, टीबी और कुष्ठ रोग की दवाइयां मिलेंगी।

मरीज गंभीर होने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज भेजकर इलाज कराया जाएगा। डॉक्टरों की टीम मरीजों की सूची जिला स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को भी उपलब्ध कराएगी। आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों से भी उन्हें जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने रुद्राक्ष के पौधे रोपे, दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार और तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सुरक्षा समिति को 50 साइकिल और स्वयं सहायता समूहों को दो करोड़ से अधिक का चेक प्रदान किया। स्वास्थ्य संबंधी स्टालों का निरीक्षण किया। इसके बाद वह लगभग 12.30 बजे सड़क मार्ग से रवाना होकर 12.40 बजे देवखत पहुंचे। यहां महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान के रजत जयंती समारोह में भाग लिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण को संस्कृत में लिपिबद्ध कर न सिर्फ संस्कृत भाषा को आगे बढ़ाया, बल्कि भगवान श्रीराम से संवाद बनाने का अवसर दिया। कहा कि उन्होंने अपने ग्रंथ से लवकुश बनने की भी प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि इस आश्रम के बच्चे देश के नव निर्माण में खास भूमिका निभाएं। सीएम ने देवखत में आईटीआई कम स्किल डेवलपमेंट संस्थान खोलने का भी भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें