फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रताड़ना से परेशान युवक ने की खुदकुशी, मामले में सिपाही और होमगार्ड को भेजा जेल

Sun, 02 Feb 2020 07:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

जौनपुर जिले में प्रताड़ना से परेशान युवक के खुदकुशी करने के मामले के आरोपी सिपाही और होमगार्ड को शनिवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। मामले की विवेचना सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन


शहर के मुल्ला टोला निवासी मो. राजू(22) को शनिवार को गोमती नदी के किनारे टिकटाक वीडियो बनाते समय डायल 112 बाइक सवार सिपाही और होमगार्ड ने पकड़ा था। आरोप है कि मोबाइल फोन से किसी लड़की को फोन कर परेशान करने का आरोप लगाते हुए वे युवक को थाने ले जाने लगे।

फिर दोनों पुलिस वालों ने युवक के घर वालों से 20 हजार रुपये की मांग की और पैसा न देने पर युवक को जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद युवक की मां पैसे का इंतजाम करने गई। उधर, इसी दौरान राजू ने घर के अंदर कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर शनिवार शाम सिपाही और होमगार्ड पर केस दर्ज हुआ। एसपी के निर्देश पर देर रात आत्महत्या के लिए उकसाने, मारपीट, अवैध धनउगाही की धाराओं में आरोपी सिपाही सुरेश कुमार और होमगार्ड हरेंद्र यादव को नामजद करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

रविवार को उन्हें जेल भेज दिया गया। इस बाबत सीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही और होमगार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें