फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Yatra: सीएम योगी ने दिया 'युगों-युगों से नाता है, मां गंगा हमारी माता है' का नारा

Wed, 29 Jan 2020 07:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन। - फोटो : अमर उजाला।
सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को यहां जीआईसी ग्राउंड में गंगा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ‘युगों युगों से नाता है, मां गंगा हमारी माता है’ का नारा दिया। उन्होंने कहा कि गंगा की अविरलता और निर्मलता के साथ गंगा किनारे बसे लोगों के विकास के लिए गंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
गंगा की निर्मलता के लिए जो भी हो सकेगा, वह करेंगे। उन्होंने जनता से विंध्य कॉरिडोर को मूर्त रूप प्रदान करने में सहयोग करने की अपील की। मुख्यमंत्री का जनपद का यह नौवां दौरा था।
विज्ञापन

3 of 5
बलिया से चलकर वाराणसी होते हुए तीसरे दिन गंगा यात्रा मिर्जापुर पहुंची। यहां गंगा रथ का जगह-जगह स्वागत हुआ। विभिन्न रास्तों से होते हुए गंगा यात्रा जीआईसी ग्राउंड पहुंची। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन में सुबह 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से उतरे। यहां से वह विंध्याचल दर्शन-पूजन करने गए। उन्होंने अमरावती चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भरुहना पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया।

4 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ वहां से जीआईसी ग्राउंड पहुंचे। यहां उन्होंने जीआईसी के मंच से हलिया में बनाए जा रहे प्रदेश के पहले गो अभयारण्य का शिलान्यास किया। उन्होंने नमामि गंगे परियोजना के तहत किए जा रहे कार्य और उसके निकल रहे सकारात्मक परिणामों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम ने कहा कि गंगा को स्वार्थ का जरिया बना दिया गया है। घरों का कचरा, गंदगी, निर्ममता के साथ गंगा में फेंका जा रहा है। कहा कि गंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ ही विकास योजनाओं को भी मूर्तरूप दिया जा रहा है। यात्रा गांव-गांव शहर-शहर निकल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें