फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः शोक जताने वन मंत्री के गांव पहुंचे सीएम योगी, मीडिया पर रोक, नेताओं ने जम कर ली सेल्फी

Mon, 29 Oct 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
वनमंत्री दारा सिंह चौहान के घर सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी वनमंत्री दारा सिंह चौहान के घर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए  आजमगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।  उन्होंने केवल प्रमुख भाजपा नेताओं और परिजनों से मुलाकात की। सभास्थल पर मौजूद भाजपा नेताओं ने अपने मोबाइल से जम कर सीएम की सेल्फी ली।
विज्ञापन


वन मंत्री दारा सिंह चौहान के पिता राम किशुन चौहान का गत दिनों निधन हो गया। तीन दिनों पूर्व ही डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए जिले में आए थे। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हेलीकाप्टर से गेलवारा में बनाए गए हेलीपैड पर उतरे। हेलीपैड से कार से वह वनमंत्री के आवास पर पहुंचे और उनके पिता स्व. राम किशुन चौहान के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके पश्चात, मुख्यमंत्री कुछ देर तक श्रद्धांजलि सभा स्थल पर बैठे जहां कुछ प्रमुख भाजपा नेताओं के साथ मुलाकात की। इसके पश्चात उन्होंने वन मंत्री के घर में जाकर परिजनों से मुलाकात की। यहां से वह वाराणसी के लिए रवाना हो गए। जिले में आगमन के दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से पूरी तरह से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन

50 मिनट देर से पहुंचे, 32 मिनट ठहरे

- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री को साढ़े तीन बजे गेलवारा पहुंचना था लेकिन वे लगभग 50 मिनट देर से पहुंचे। 4:19 पर सीएम का हेलीकाप्टर सभास्थल पर आसमान में उड़ता नजर आया। 4:21 पर हेलीकाप्टर कार्यक्रम स्थल के बगल में बने हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद सीएम कार से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। 4:23 बजे सीएम ने वन मंत्री के पिता स्व. राम किशुन चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। 4:39 पर उन्होंने वन मंत्री के घर में परिजनों से मुलाकात की और 4:44 बजे कार में सवार होकर हेलीपैड की ओर रवाना हो गए। 4:53 बजे सीएम का हेलीकाप्टर वाराणसी के लिए रवाना हो गया।

 मीडियाकर्मियों उलझे एसपी 


सीएम के कार्यक्रम की कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों को सुरक्षा घेरे के बाहर ही रोक दिया गया। मीडियाकर्मियों ने नजदीक जाने की बात कही तो एसपी रवि शंकर छवि उनसे उलझ गए। कहा कि यहां मीडियाकर्मियों को कोई न्यौता नहीं दिया गया है। एसपी के निर्देश पर मीडियाकर्मियों को श्रद्धांजलि सभा से दूर कर दिया गया। सभास्थल पर मौजूद भाजपा नेताओं ने अपने मोबाइल से जम कर सीएम की सेल्फी ली। भाजपा नेताओं को मौके पर रोकने की हिम्मत एसपी साहब नहीं उठा सके।
विज्ञापन

आजमगढ़ से वाराणसी पहुंचे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की शाम को वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां आने से पहले सीएम योगी आजमगढ़ पहुंचे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह वाराणसी पहुंचे। देर शाम चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद सीएम सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।मुख्यमंत्री आयुक्त सभागार में विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें