फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में सीएम योगी ने किया कोरोना वायरस की जांच मशीन का उद्घाटन, जिला अस्पताल का लिया जायजा

Mon, 08 Jun 2020 05:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

  • आज दोपहर तीन बजे आजमगढ़ पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, कोरोना वायरस की जांच मशीन का उद्घाटन किया।
    आजमगढ़ में कोरोना की रोकथाम और इलाज कर रहे अस्पतालों का निरीक्षण किया, साथ ही पदाधिकारियों के साथ की बैठक।
    आजमगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के 155 मरीज मिले। इनमें 50 मरीज स्वस्थ हुए और तीन की मौत हो गई। 102 सक्रिय। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते ग्राफ के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने पुलिस लाइन के सभागार में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस की जांच मशीन का उद्घाटन किया।

विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब तीन बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। जहां कमिश्नर कनक त्रिपाठी, डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे, डीएम राजेश कुमार और एसपी त्रिवेणी सिंह ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में पार्टी पदाधिकारियों के साथ जिले में कोरोना वायरस को लेकर तैयारियों की समीक्षा की।


इस दौरान दोनों जिलाध्याक्ष ध्रुव सिंह, ऋषिकांत राय के साथ ही सहजानंद राय, अखिलेश मिश्रा गुड्डू आदि मौजूद रहे। इसके बाद सीएम जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने कोरोना संक्रमण की जांच के लिए लगाई गई ट्रू-नॉट मशीन का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
जिले में कोरोना :
आजमगढ़ में अब कोरोना वायरस के 155 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 50 मरीज अब स्वस्थ हो चुके हैं, तो वहीं तीन की मौत हो चुकी है। फिलहाल 102 मरीज अभी तक सक्रिय हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें