फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में संत रविदास की जयंती पर लंगर चखेंगे सीएम योगी

Thu, 25 Jan 2018 06:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : file photo
विज्ञापन
वाराणसी में संत रविदास की जयंती पर सीर गोवर्धन में 31 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। सूत्रों की मानें तो सीएम का यहां संतों के साथ लंगर चखेंगे। साथ ही मंदिर में दर्शन पूजन के बाद शहर के किसी विकास योजनाओं का निरीक्षण कर चले जाएंगे।
विज्ञापन


सीएम आगमन को देखते हुए न केवल मंदिर प्रशासन बल्कि जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है। सीर गोवर्धन में तैयारियां अंतिम चरण में है। सफाई के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है।

ट्रस्टी ने बताया कि अभी तीन ही कर्मचारी पहुंचे है जबकि 35 को लगाया गया है। वहां सड़कों को बनाने से लेकर सफाई, बिजली और यातायात के बेहतर प्रबंध किए जा रहे हैं। इस दौरान बाहर से आने वाले भक्तों के लिए पंडाल तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन


श्री संत शिरोमणि गुरू रविदास सेवा समिति मांडुर नगर में हर वर्ष की तरह इस बार भी जयंती मनाई जाएगी। सीर गोवर्धन आने वाले श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। यहां की सड़कें काफी खराब हैं। जिनकी मरम्मत की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के संयोजक राजेश भारती सूर्य ने बताया कि मंदिर से सटे आयोजन स्थल पर सड़क अधूरी बनाकर छोड़ी गई है। यदि पीडब्ल्यूडी ने सड़क का निर्माण नहीं कराया तो उनके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें