जिलाधिकारी एस. राजलिंगम
- फोटो : अमर उजाला
इस साल वाराणसी को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिला चुना गया है। इसी श्रेणी में डीएम एस राजलिंगम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। इसके अलावा गैर-व्यावसायिक श्रेणी में पुनर्वास सेवाओं में योगदान के लिए नई सुबह संस्था (वाराणसी) और सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान के लिए जन विकास समिति (वाराणसी) को पुरस्कृत किया जाएगा। महिला श्रेणी में रीतू पटेल (वाराणसी) को भी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
वाराणसी ने प्रदेश का पहला ऐसा जिला रहा, जिसने दिव्यांगों के लिए टी-20 मैच का आयोजन भी किया था। इसके अलावा अन्य सभी बिंदुओं में वाराणसी पहले स्थान पर रहा। सरकार की ओर से विश्व दिव्यांग दिवस को लोकभवन सभागार में राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट दिव्यांग व्यक्तियों, दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों, स्वैच्छिक संगठनों और दिव्यांग खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सभी को मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप सम्मानित करेंगे।