फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार का कहर: हाईवे पर बच्चों से भरी बोलेरो की कार से भिड़ंत, चालक समेत कई बच्चे घायल

Mon, 02 Dec 2024 12:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

सोमवार की सुबह जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूली बच्चों समेत ड्राइवर भी घायल हुआ। हादसा तेज रफ्तार बोलेरो की कार से भिड़ंत के चलते हुआ।  
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन व मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर जीवली स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार की सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बोलेरो की एक कार में पीछे से टक्कर हो गई। इस घटना में बोलेरो का चालक और उसमें सवार बच्चे घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। स्कूल प्रबंधक द्वारा दूसरे वाहन से बच्चों को इलाज के लिए जौनपुर भेजा गया। 

विज्ञापन




20 बच्चों को लेकर जा रही थी बोलेरो
जानकारी के अनुसार महाजन चिल्ड्रेन चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल बरदह की बोलेरो जिवली, सकारामऊ और पिलखुआ गांव के लगभग 20 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी। जैसे ही बोलेरो जीवली स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची, सामने से जा रही स्विफ्ट डिजायर कार में पीछे से टकरा गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पुलिस व लोग - फोटो : अमर उजाला
ये हुए हादसे का शिकार
इस घटना में सकारामऊ निवासी कक्षा 6 के छात्र राजवंत (10), कक्षा 8 की एंजल (12), कक्षा 4 की पीहू (09) समेत अन्य बच्चे और बोलेरो चालक घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी होते ही बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से बच्चों को बोलेरो से निकाला गया। इसके बाद स्कूल के प्रबंधक महाजन जायसवाल ने दूसरी बस को मंगाया और बच्चों को इलाज के लिए जौनपुर भेजा। 

एक बच्चे का टूटा पैर
दुर्घटना में एक बच्चे का पैर टूटने की भी बात कही जा रही है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने आई। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल कर रहे हैं। बोलेरो चालक जिसमें बच्चे सवार थे, पीछे से कार को टक्कर मारा है। अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें