फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली: सीएम योगी की मौजूदगी में काशी में सजेगा भव्य दीपोत्सव, 21 लाख दीपों से जगमगाएंगे 88 घाट

Mon, 23 Nov 2026 10:40 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

देव दीपावली में मुख्यमंत्री योगी मुख्य अतिथि होंगे। काशी के 88 घाटों पर भव्य दीपोत्सव सजेगा। इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं भीड़ को लेकर घाटों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में मंगलवार को 88 घाटों पर देव दीपावली मनाई जाएगी। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ , केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह शामिल होंगे। पर्यटन विभाग की ओर से इन्हें आमंत्रित किया गया है। 

विज्ञापन


एक दिवसीय महापर्व का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से 15 लाख पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान है। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से गंगा के 88 पक्के घाटों, गंगा पार रेती और शहर के 103 कुंडों पर 21 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। 

दशाश्वमेध और अस्सी घाट के सामने गंगा पार रेती में रात 8 बजे ड्रोन शो होगा, जिसमें आसमान में काशी विश्वनाथ मंदिर, शिव तांडव और मां गंगा की दिव्य आकृतियां उकेरी जाएंगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने 10 मिनट की प्रदूषण रहित ग्रीन आतिशबाजी मुख्य आकर्षण रहेगी। चेत सिंह घाट से 25 मिनट तक दिखाया जाने वाला लेजर शो भी आकर्षण का केंद्र होगा। 

Trending Videos
विज्ञापन

10 साल में पांच गुना बढ़ा देव दिवाली का क्रेज
पर्यटन विभाग के पिछले एक दशक (2016 से 2026) के आंकड़ों के मुताबिक, देव दीपावली पर आने वाले बाहरी पर्यटकों की संख्या ढाई लाख से बढ़कर 15 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।
  • 2016–2019 (कॉरिडोर पूर्व) : हर वर्ष औसतन 2.5 लाख से 4 लाख बाहरी पर्यटक आते थे।
  • 2020–2021 (कोविड काल) : 2020 में प्रतिबंधों के कारण भीड़ एक लाख से कम रही, जबकि 2021 में करीब 3.5 लाख लोग जुटे।
  • 2022–2023 (धाम का असर) : 2022 में यह आंकड़ा 6 से 7 लाख और 2023 में 70 देशों के राजदूतों की मौजूदगी में 5 से 8 लाख बाहरी पर्यटकों तक पहुंचा।
  • 2024–2025 (मेगा इवेंट): 2024 में करीब 10 लाख और 2025 में 10 से 12 लाख पर्यटक काशी आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें