फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सीएम योगी: मुख्यमंत्री से नियुक्ति पत्र पाकर खिले मृतक आश्रितों के चेहरे, ईमानदारी और मेहनत से दायित्व निर्वहन की दी नसीहत 

Fri, 18 Jun 2021 09:57 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वाराणसी स्थित सर्किट हाउस में 20 मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। महिला के साथ आए छोटे बच्चे को दुलारा और खूब पढ़ाने की नसीहत दी।
विज्ञापन
वाराणसी स्थित सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र दिया। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वाराणसी स्थित सर्किट हाउस में 20 मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। उन्होंने कहा, ईमानदारी और मेहनत से दायित्व निर्वहन करें। जिलाधिकारी से कहा कि मृतक कर्मियों के सेवागत लाभ का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। किसी भी मृतक कर्मी का किसी भी दशा में बकाया नहीं रहना चाहिए।

विज्ञापन

 
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 81 कोविड एवं नान कोविड से मृतक सरकारी कर्मियों को चिह्नित किया गया था। इनमें से 27 आश्रितों को नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। सर्किट हाउस में 20 लोगों ने उपस्थित होकर अपना नियुक्ति पत्र लिया। बाकी 54 में 13 लोगों के नियुक्ति प्राधिकारी शासन स्तर पर होने के कारण उनके नियुक्ति का प्रकरण शासन स्तर पर भेज दिया गया है, जबकि 41 लोगों ने अपने व्यक्तिगत कारणों से समय की मांग की है, जिसे भी शासन स्तर पर भेजा गया है।

विज्ञापन

कंचन लता से बोले सीएम, बच्चे को खूब पढ़ाओ

मुख्यमंत्री ने अमन कुमार को ग्राम विकास अधिकारी, प्रशांत कुमार मिश्रा को कृषि विभाग में कनिष्ठ सहायक पद, कंचन लता को शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एवं पूजा मिश्रा को शिक्षा विभाग में ही परिचारक के पद पर सहित चार लोगों को नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराया। कंचन लता को नियुक्ति पत्र देने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके साथ आए छोटे बच्चे को दुलार करते हुए कंचन लता से बच्चे को खूब पढ़ाने की नसीहत दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें