फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Varanasi Visit: काशी में सीएम योगी ने BJP कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक; दिया जीत का मंत्र

Wed, 03 Apr 2024 06:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

CM Yogi Varanasi Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को दोपहर बाद काशी पहुंचे। बाबातपुर एयरपोर्ट से रोहनिया भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हुए। यहां लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। 
विज्ञापन
CM Yogi Varanasi Visit - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से रोहनिया के लिए रवाना हुए। यहां स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में लोकसभा चुनाव प्रबंध संचालन समिति की बैठक की। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ काफी देर तक बैठक करने के बाद वहां से रवाना हुए।

विज्ञापन




इसके बाद सीएम योगी बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। सर्किट हाउस में उनका विश्राम रहेगा। बता दें कि सीएम योगी के आगमन से पूर्व बुधवार की सुबह से नगर निगम की टीम साफ- सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी थी। जिस रास्ते से सीएम योगी आदित्यनाथ का काफिला गुजरना था वहां सड़कों व डिवाइडरों की धुलाई कराई गई। 
विज्ञापन


रूट डायवर्जन लागू
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन और भ्रमण के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। जो अपराह्न तीन बजे से शुरू हुआ और शाम छह बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा।
 

बूथ, शक्ति केंद्रों के पदाधिकारियों को भी सीएम योगी ने सहेजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीतने के साथ ही मतों के अंतर का भी रिकॉर्ड बनाना है। पीएम मोदी जी को इतने मतों से विजयश्री दिलाएं कि पूरा देश काशी की जनता पर गर्व करे। उन्होंने कहा कि पहली जून को अंतिम चरण में वाराणसी में मतदान होगा। इस दौरान प्रचंड गर्मी होगी। गर्मी में बूथ प्रबंधन व जनसम्पर्क चुनौती भरा होगा। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए बूथ प्रबंधन जितना ज्यादा शक्तिशाली- मजबूत होगा और जितना हमने जनसंपर्क किया होगा। ये आदरणीय प्रधानमंत्री के प्रति मतप्रतिशत को बढ़ाने और उनके द्वारा देश, प्रदेश व काशी के लिए किए गए लोक कार्य के प्रति हमारी कृतज्ञता ज्ञापित करने का एक अवसर होगा।

अति आत्मविश्वास से बचकर करना होगा कार्य

श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने कहा कि चुनाव में प्रधानमंत्री को विजय मिलेगी, इसमें किसी को संदेह नहीं है। मत प्रतिशत बढ़ेगा, इसमें भी संदेह नहीं है, लेकिन अति आत्मविश्वास सदैव घातक होता है। अति आत्मविश्वास से बचते हुए कार्य करना होगा। प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल शक्ति केंद्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथ पर एक साथ इकठ्ठा होकर बैठें और रणनीति तय करें कि इस बूथ क्षेत्र में कितने घर हैं। उनसे संपर्क करें।  केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों व विकास योजनाओं की जानकारी आमजन से साझा करें। हमारी सुविधा के लिए जरूरी है कि जिन विकास कार्यों को हम बोल रहे हैं, उसे जनता बोलने लगे तो हमारा कार्य आसान हो जाएगा। 
विज्ञापन

बूथ, शक्ति केंद्रों पर सीएम का जोर

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को मंत्र देते हुए कहा कि हर बूथ पर 800 से लेकर 1000 मतदाता होते हैं। इस आधार पर 200 से 250 परिवार निवास करता होगा। इन परिवारों पर जरा सा ध्यान देंगे तो हमारा काम आसान हो जाएगा। जनसंपर्क करने की बात आएगी तो बूथ की टोली तीन से चार दिन में हर परिवार से संपर्क कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें