पीएम के दौरे की सभी तैयारियां समय से हो जाएं: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में अफसरों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। प्रधानमंत्री के हाथों होने वाले उद्घाटन-शिलान्यास की परियोजनाओं को जांच लें। उन्होंने नमो घाट पर धंसे फर्श का संज्ञान लेते हुए कहा कि इसकी तत्काल मरम्मत और गुणवत्ता की जांच कराएं।
वरुणा रिवर फ्रंट के सुंदरीकरण कार्यों के संबंध में ठोस कार्ययोजना बनाकर कार्य किए जाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा के संबंध में कहा कि सभा स्थल पर आने वालों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहां पेयजल, छाया, मोबाइल टॉयलेट, ओआरएस के पैकेट आदि की व्यवस्था होनी चाहिए।
बैठक में कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने पुलिस की तैयारियों की जानकारी दी। डीएम एस राजलिंगम ने निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं की जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें; Varanasi: साल 1669 में ध्वस्त कराया, 1700 में फिर से बना मंदिर; अब सीएम योगी करेंगे पुनर्निर्माण का शिलान्यास
सर्किट हाउस की बैठक में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, दयाशंकर दयालु, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, मेयर अशोक कुमार तिवारी, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र राय और विधायक मौजूद थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी आगमन के दौरान बाबा कालभैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।