फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में बोले सीएम योगी: तीसरी लहर से निपटने के लिए राज्य सरकार तैयार, 26 जून से सभी विधानसभा क्षेत्रों में चलेगा अभियान

Fri, 18 Jun 2021 08:00 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से डरने की जरूरत नहीं है। इससे निपटने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
बलिया जिला अस्पताल परिसर स्थित ट्रामा सेंटर में कर्मचारियों से टीकाकरण के बारे पूछताछ करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से डरने की जरूरत नहीं है। इससे निपटने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से तैयार है। 26 जून से जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वे, दवा वितरण और जांच कराई जाएगी। ताकि कोरोना के साथ संक्रामक बीमारियों से भी निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा गेहूं की खरीद की गई है। जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए जनप्रतिनिधियों के कुछ प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इस पर कार्य कराया जाएगा। वे शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन

 
 उन्होंने कहा कि पहले कहा जा रहा था कोरोना अनियंत्रित हो जाएगा, यहां कोरोना पूरी तरह नियंत्रित है। सरकार, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, हेल्थ वर्कर्स, कोरोना वारियर्स, स्वयंसेवी संगठनों के संयुक्त प्रयास से बेहतर परिणाम मिले हैं। आज प्रदेश में पॉजीटिव केस 300 से नीचे आए हैं। प्रतिदिन तीन लाख से ज्यादा जांचें हो रही हैं। बलिया प्रदेश का कोने का जनपद है। यह तीन ओर से बिहार से घिरा है। यहां के बारे में चिंता लगी रहती थी। एक समय बलिया की पॉजिटीविटी रेट 30 फीसदी पहुंच गई थी। संयुक्त प्रयास से ये 0.001 फीसद पर आ गई है।

विज्ञापन

सतर्कता और सावधानी आवश्यक

सीएम योगी ने कहा कि अब सरकार तीसरी लहर पर काम कर रही है। डरने की जरूरत नहीं है। सतर्कता और सावधानी आवश्यक है। क्योंकि जिस समय तीसरी लहर आने की आशंका है, उस समय मलेरिया, इन्फेलेइटिस, चिकनगुनिया जैसे संक्रामक रोग भी होंगे। इसलिए राज्य सरकार ने तैयारी कर ली है।  26 जून के बाद हर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक अभियान चलेगा। दवा उपलब्ध कराने के लिए चार श्रेणियां बनाई गई हैं। समितियां सर्वे कर दवा वितरण व जांच कराएंगी। प्रदेश में 2.46 करोड़ को वैक्सीन लग चुकी हैं। बलिया में 2.64 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसे और तेज करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें