फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का जौनपुर से उपचुनाव के लिए शंखनाद, कार्यकर्ताओं को मंत्र- बस बूथ जीतो, चुनाव जीत जाएंगे

Sat, 26 Sep 2020 03:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
जौनपुर में संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मल्हनी समेत प्रदेश की आठ सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार को शंखनाद किया। कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए सीएम ने कहा कि बूथ जीतने का लक्ष्य लेकर चुनावी समर में उतर जाएं। अगर बूथ जीत गए तो विधानसभा भी जीत जाएंगे। इसके लिए सरकार की सभी लाभार्थी योजनाओं को लेकर घर-घर जाने की अपील की।

विज्ञापन

कुल्हनामऊ स्थित सनबीम स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बूथ, सेक्टर और मंडल प्रमुखों से संवाद किया। करीब 30 मिनट के संबोधन में जौनपुर के गौरवशाली अतीत का जिक्र करते हुए उज्ज्वल भविष्य के सपने दिखाए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि जौनपुर पं. दीनदयाल की कर्मभूमि रही है। पूर्ववर्ती सरकारों में यहां का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। भाजपा सरकार विकास की गंगा बहाने के लिए संकल्पित है। यह किसी जात-पात की सरकार नहीं है। हमारा लक्ष्य सबका विकास और सबका सम्मान करना है।

विज्ञापन

उपचुनाव के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। घर-घर जाकर सरकार की योजनाएं बताएं। अगर कोई पात्र योजना का लाभ पाने से वंचित रह गया है तो उसे लाभ दिलवाने की जिम्मेदारी भी आपकी है। कोरोना संकट काल में हुए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि संकट काल में जब दुनिया पस्त थी, उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा था, तब हमारे प्रधानमंत्री ने मजबूती के साथ इसका सामना किया।

सरकार अपनी जनता के साथ खड़ी रही। राशन, पेंशन सहित जरुरी सहायता मुहैया कराई गई। सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी, अनिल राजभर, सांसद बीपी सरोज सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसान बिल का विरोध करने वाले किसान विरोधी
संबोधन के दौरान सीएम ने संसद में पारित किसान बिल का विरोध करने वालों को किसान विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का जो वादा किया था, यह बिल उसी की कड़ी है।

यह बिल किसानों को बिचौलियों से मुक्त करेगा। उन्हें अपनी उपज अपने अनुसार बेचने की छूट मिलेगी। विपक्ष इस पूरे बिल पर जनता को बरगला रहा है, लेकिन उनकी मंशा सफल नहीं होने दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें