फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः युवा दिवस पर बोले सीएम योगी, रोजगार खोजें नहीं, रोजगार देने वाला बनें युवा

Sat, 13 Jan 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
युवा दिवस पर छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि युवा रोजगार की तलाश करने के बजाय रोजगार के सृजनकर्ता बनें। युवाओं में जीवन को आगे बढ़ाने में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन उनसे पलायन करने के बजाय संघर्ष करके लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए।
विज्ञापन


सीएम शुक्रवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवक जब रोजगार का देने लायक बनेगा तभी राष्ट्र का कल्याण होगा। विश्वविद्यालय भी सिर्फ डिग्री देने के केंद्र न बनें बल्कि डिग्री के साथ-साथ युवकों को हुनरमंद बनाएं। उनको उत्पादकता से जोड़ें। स्थानीय उत्पादों में उनकी रुचि विकसित करेंगे ताकि वे उसे आगे बढ़ा सकें।
विज्ञापन


यदि युवकों को स्थानीय उत्पादों का हुनर नहीं सिखाया जाता तो जौनपुर का इत्र उद्योग नष्ट हो जाएगा। युवा उसे अपनाएंगे तो उत्पादों को दुनिया के मंच पर स्थापित कर पाएंगे। ऐसा नहीं हुआ तो उनकी जगह पर विदेशों से आयातित वस्तुओं का इस्तेमाल करना होगा जो महंगी होंगी।
विज्ञापन

किसानों के चेहरे पर खुशहाली लानी होगी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सुनने के लिए बैठी छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने अच्छी परंपराओं की शुरूआत की है। रज्जू भईया, अशोक सिंघल जैसे मनीषियों के नाम से शोध संस्थान और स्टडी सेंटर शुरू करने जा रहा है। कुलपति इसका प्रस्ताव तैयार कर उच्च शिक्षा विभाग को भेजें। प्र

देश सरकार पूरी मदद करेगी। विश्वविद्यालयों को शासन की योजनाओं से भी युवाओं को जोड़ना होगा और उन्हें जागरूक कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना होगा। इतना ही नहीं, प्रतिस्पर्धा और वैज्ञानिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए नकलविहीन परीक्षा भी करानी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 22 करोड़ जनता की खुशहाली के लिए किसानों के चेहरे पर खुशहाली लानी होगी। जो धरती हमें अन्न दे रही है, उस धरती की के सेहत की फिक्र विश्वविद्यालय और कॉलेज नहीं कर रहे हैं। समाचार पत्रों ने समाज के लिए अच्छी पहल कर रहे हैं।

उनसे हमें सीखना चाहिए। वैसी ही सामाजिक पहल विश्वविद्यालयों को करनी चाहिए। उन्होंने विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस के जीवन दर्शन प्रकाश डालते हुए जनकल्याण के काम करने के लिए युवकों को प्रेरित किया।

कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने मुख्यमंत्री से विश्वविद्यालय में कई कार्यक्रम शुरू करने के लिए धन मांगा और उपलब्धियों की चर्चा की। संचालन डा. मनोज मिश्र एवं आभार डा. बीबी तिवारी ने प्रस्तुत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें