फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछली सरकारों के एजेंडे में नहीं था विकास, पीएम मोदी ने परियोजनाओं को दी गति : सीएम योगी

Mon, 16 Jul 2018 04:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मिर्जापुर में बोलते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिर्जापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों के एजेंडे में विकास नहीं था। इसलिए तमाम योजनाएं लटकी हुईं थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछली सरकार में पूर्वाग्रह से उपेक्षित विकास परियोजनाओं को गति दी है। अब देश में विकास कार्यों को नई ऊंचाइयां मिली हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते चार वर्ष में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। पीएम ने गांवों के विकास, गरीबों के उत्थान, किसानों की खुशहाली, नौजवानों के लिए रोजगार का कार्य किया है। महिलाओं के सम्मान को आगे बढ़ाने का काम किया है। सभी कड़ियां मिर्जापुर में आकर मिलती हैं।

प्रदेश में सिंचाई की बड़ी परियोजना का लोकार्पण किया गया है। आज कमिश्नरी में मेडिकल कॉलेज की सौगात दी गई है। अब तक किसी सरकार ने जाति तो किसी ने मजहब के नाम पर विभाजित करने का प्रयास किया लेकिन भाजपा सरकार आज सेतुओं के माध्यम से लोगों को जोड़ने का काम कर रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बाणसागर परियोजना बहुत पहले पूरी हो जानी चाहिए थी। चार बार बसपा और चार बार सपा की सरकार होने के बाद भी परियोजना को पूरा करने की इच्छा शक्ति और नेकनीयती नहीं थी। परियोजना को पूरा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।  
विज्ञापन

मोदी ने चार वर्ष में ही दिए 13 मेडिकल कालेज  

पीएम मोदी के साथ सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
बाणसागर की 300 करोड़ की परियोजना बढ़ते-बढ़ते 3500 करोड़ की हो गई। प्रधानमंत्री ने कृषि सिंचाई की घोषणा करने के बाद एक हजार करोड़ रुपया दिया। उनके मार्गदर्शन में परियोजना को पूर्ण करके राष्ट्र को समर्पित किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के 55 वर्ष के शासन में जनता को महज 13 मेडिकल कॉलेज मिले। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ अपने चार साल के कार्यकाल में 13 मेडिकल कॉलेज दिए।

आयुष्मान भारत के तहत गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी मंडलों में एक-एक सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है। इसी के तहत दो एम्स, दो कैंसर अस्पताल खोलने की मंजूरी दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें