सीएम ने मठ के जगतगुरु डॉ. चंद्रशेखर का अभिनंदन करते हुए कहा कि गुरुकुल का शताब्दी समारोह प्रेरणादायक है। आज पूरी दुनिया योग को मानती है और विश्व योग दिवस के रूप में जन चेतना का कार्य हुआ है।
मठ के जगतगुरु डॉ. चंद्रशेखर ने सीएम के आगमन पर प्रसन्नता जाहिर की। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, पर्यटन राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। मठ से जुड़े विनोद राव पाठक ने बताया कि रविवार को काशी, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, उज्जैन, कर्नाटक के पीठाधीश्वर आएंगे।