फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरों की मदद करने वाले अमन से मिले सीएम योगी, कहा- कोई मदद चाहिए तो बिन घबराए बोलो

Sat, 28 Dec 2019 12:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करता अमन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी दौरे के दूसरे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सर्किट हाउस में लोगों सेमुलाकात की और उनकी समस्याओं के बारे में जाना। साथ ही उन्होंने लोगों की समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने बनारस के युवा समाज सेवी अमन कबीर से भी मुख्यमंत्री ने मुलाकात की।

विज्ञापन


अपनी बाइक एम्बुलेंस से सड़क पर मिलने वाले बुजुर्गों, बेसहारों और निःशक्तों को अस्पताल पहुंचाने वाले अमन से सर्किट हाउस में सीएम योगी आदित्यनाथ मिले। अमन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कोई मदद चाहिए तो निः संकोच बोलो।

इस पर अमन कबीर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी आपका आशीर्वाद ही मेरे लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। आपका आशीर्वाद मिल गया है, अब मैं दोगुनी ऊर्जा के साथ समाज की सेवा करूंगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुनकरों के एक प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की। उसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ निर्माणाधीन 50 बेड महिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने हॉस्पिटल के निर्माण की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद उन्होंने दीनदयाल अस्पताल का भी निरीक्षण किया।

इससे पहले शुक्रवार देर रात उन्होंने वाराणसी में बने रैन बसेरों का भी निरीक्षण किया। रैन बसेरों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ सीएम ने गरीबों को कंबल भी वितरित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें