फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: मारवाड़ी अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का सीएम योगी ने किया उद्घाटन, बोले- जरूरतमंद को मिलेगा लाभ

Sun, 18 Aug 2024 12:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रामलक्ष्मी नारायण मारवाड़ी हिंदू अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
डायलिसिस विंग के उद्घाटन समारोह में संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोदौलिया स्थित रामलक्ष्मी नारायण मारवाड़ी हिंदू अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सात बेड वाली डायलिसिस यूनिट में 500 रुपये में डायलिसिस होने से निश्चित तौर पर जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सेंट्रल जेल में बन रहे आवास, बैरक का निरीक्षण किया। कज्जाकपुरा में निमार्णाधीन आरओवी का कामकाज भी देखा। शिवपुर स्थित केंद्रीय कारागार पहुंचकर यहां पुलिसकर्मियों के लिए बन रहे आठ ब्लॉक के 48 आवास के स्ट्रक्चर का कार्य देखा। इनमें फिनिशिंग का कार्य कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री को बताया गया कि कैदियों के लिए बन रहे 15 बैरक के 450 क्षमता के सापेक्ष 270 क्षमता के बैरक निर्माण कार्य पूरा होने के साथ ही हैंड ओवर हो चुका है, शेष का कार्य चल रहा है।

विज्ञापन

व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को बताई शहर में पार्किंग की समस्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शनिवार को काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। व्यापारियों ने शहर में पार्किंग की समस्याओं समेत अन्य बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने बताया कि तीर्थ नगरी काशी में पार्किंग के अभाव में यातायात समस्या बनी हुई है। शहर के हर क्षेत्र में छोटी-बड़ी पार्किंग विकसित की जाए और कम शुल्क में गाड़ियों की पार्किंग हो।

गोदौलिया से मैदागिन के बीच सड़क व गलियों में पार्किंग बनाई जाए, जिससे सुगम यातायात मिल सके। दिन में वीआईपी व प्रशासनिक गाड़ियों का आवागमन प्रतिबंधित किया जाए। पत्रक देने वालों में व्यापार मंडल के महामंत्री राजकुमार शर्मा, पवन कुमार मोदी, अनिल केशरी, गौरीशंकर नेवर आदि रहे।  
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के समक्ष उठा जीएसटी का मुद्दा

मुलाकात के दौरान व्यापारियों ने जीएसटी अधिकारियों का भी मुद्दा उठाया। मुख्यमंत्री को व्यापारियों ने बताया कि जीएसटी की बैठक महीने में एक बार होनी चाहिए। इसके लिए शासन का आदेश भी है, लेकिन अधिकारी बैठक नहीं करते हैं। व्यापारियों की शिकायतों का लिखित रिकॉर्ड रखकर निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें