फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU : हिंसा की घटनाओं को लेकर सीएम योगी सख्त, पुलिस और प्रशासन को दिया यह निर्देश

Mon, 21 May 2018 02:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
समीक्षा बैठक करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू में आए दिन हिंसक घटनाएं हो रही हैं। जिनको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ काफी सख्त नजर आए। रविवार को समीक्षा बैठक के दौरान सीएम योगी ने डीएम और एसएसपी को निर्देश दिया कि व्यवस्था ऐसी हो कि विश्वविद्यालय परिसर का माहौल शांत और पठन-पाठन के अनुकूल रहे। हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस उपाय किए जाएं। सीएम दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को बनारस पहुंचे थे।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि बीएचयू परिसर में पुलिस व लोकल इंटेलिजेंस का सूचना तंत्र पुख्ता हो और समय रहते घटनाओं को नियंत्रित किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने काशी आने वाले विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा का मुकम्मल इंतजाम करने का निर्देश दिया। गंगा घाटों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और एयरपोर्ट के साथ ही शहर में कहीं विदेशी पर्यटकों के साथ अभद्रता या हिंसा की शिकायत सुनने में न आए।
विज्ञापन


महिला उत्पीड़न और अत्याचार से जुड़े मामले संज्ञान में आते ही पुलिस कड़े कदम उठाते हुए फरियादी के साथ शालीनता से पेश आए। अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर प्रभावी तरीके से कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि थानों की चहारदीवारी ऊंची करा कर पुलिस 100 नंबर और महिला हेल्पलाइन 1090 सहित आमजन की सुरक्षा से जुड़े अन्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार करे।
विज्ञापन

सीएम की सुरक्षा में चूक होने से बची

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में रविवार को चूक होने से बच गई। दरअसल, समीक्षा बैठक के लिए सीएम कमिश्नरी सभागार पहुंचने वाले थे। इससे पहले सुरक्षा के मद्देनजर फाइनल चेकिंग की गई तो एक पूर्व सैनिक सभागार की एक कुर्सी पर दुबके मिले।

आननफानन में पुलिस और खुफिया इकाइयों के जवान पूर्व सैनिक को सभागार से बाहर लाए। काफी देर तक पूछताछ और तस्दीक के बाद पूर्व सैनिक को छोड़ दिया गया।

बलिया जिला के फेफना चेरुइयां निवासी पूर्व सैनिक विजय शंकर चौबे के भाई सेना में तैनात थे और वर्ष 2013 में श्रीनगर में शहीद हो गए थे। विजय शंकर के अनुसार सरकार ने वादा किया था कि उनके भाई के नाम से गांव में प्रवेश द्वार बनेगा लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ।

इसी संबंध में वो मुख्यमंत्री को पत्रक देना चाह रहे थे लेकिन मौका नहीं मिल पा रहा था। रविवार को बैठक की जानकारी हुई तो विजय शंकर कमिश्नरी सभागार पहुंचे और पीछे की सीट पर जाकर चुपचाप बैठ गए। 11 बजे समीक्षा बैठक शुरू होने से पहले पुलिस और खुफिया इकाइयों ने सभागार की फाइनल चेकिंग शुरू की तो विजय शंकर पकड़े गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें