वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को ई-बाउचर, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, लोन का चेक भी प्रदान किया। बटन दबाकर वाराणसी के 104 परिषदीय विद्यालयों में आईआईटी चेन्नई के सहयोग से विद्या शक्ति योजना की शुरुआत की। 1143 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया। 694 गांवों के लिए हस्तचालित फॉगिंग मशीन की टीम और कूड़ा उठाने वाले छोटे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों पर भुगतान के लिए क्यूआर कोड लगा है।
सीएम ने अनंत चतुर्दशी, विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधुनिक भारत का शिल्पकार बताया। मुख्यमंत्री का स्वागत मेयर अशोक कुमार तिवारी ने किया।
मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा योजना के तहत अरविंद शर्मा, लवकुश, मुन्ना सिंह चौहान, उमाशंकर राजमिस्त्री, हर्षित, संजय प्रसाद, अजय कुमार विश्वकर्मा, आरिफ खान को टूलकिट दिया। उन्होंने कहा कि कारीगरों को व्यवसाय आगे बढ़ाने के लिए एक लाख रुपये का ऋण भी उपलब्ध कराया जाए।
मंच पर ये रहे मौजूद
मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधान परिषद सदस्य अश्विनी त्यागी, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र राय, जगदीश पटेल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. नीलकंठ तिवारी, डॉ. अवधेश सिंह, टी राम आदि मौजूद रहे।