फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम दफ्तर से बंटी एक ट्रैक्टर राहत सामग्री

Sat, 27 Aug 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय ने बड़ी मात्रा में राहत सामग्री उपलब्ध कराई है। रवींद्रपुरी स्थित कार्यालय से शुक्रवार को एक ट्रैक्टर राहत सामग्री बंटवाई गई। उधर, भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने डाक्टरों की टीम के साथ अस्सी, नगवा एवं सामने घाट इलाके में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर बाढ़ में फंसे लोगों को चिकित्सकीय मदद मुहैया कराई। टीम में डॉ. अशोक राय, डॉ. अमर अनुपम, डॉ. संजय राय एवं डॉ. हेमंत गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन



 भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य के नेतृत्व में अस्सी, नगवां, सामनेघाट, रमना, बनपुरवा आदि बाढ़ग्रस्त इलाकों में खाद्य सामग्री, पीने का पानी, मोमबत्ती, माचिस, टार्च आदि का वितरण किया गया। भाजपा के क्षेत्रीय प्रवक्ता संजय भारद्वाज ने बताया कि भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, महेश चंद्र श्रीवास्तव, सुधीर मिश्र, कुमार अभिषेक, प्रकाश तिवारी और अभिनव पांडेय की देखरेख में नौ बोरा लाइ-चना तथा गुड़, 60 बोरी पानी का पाउच, दो हजार पीस मोमबत्ती के पैकेट, दो कार्टून माचिस बांटा गया।


संसदीय कार्यालय के प्रभारी शिवशरण पाठक ने सुबह राहत सामग्री काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य को सौंपी थी। जिला और महानगर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ ही आरएसएस के स्वयंसेवकों की मदद से राहत सामग्री का वितरण कराया जा रहा है। कार्यालय में बाढ़ राहत सहायता केंद्र 24 घंटे काम कर रहा है। पार्टी के स्थानीय नेताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। धर्मेंद्र सिंह को केंद्र का समन्वयक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें