फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने लखनऊ से किया लोकार्पण

Fri, 23 Dec 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सीएम अखिलेश
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ के लोक भवन में आयोजित समारोह में वाराणसी के वरुणा कॉरिडोर के मॉडल कार्य का लोकार्पण किया। वरुणा नदी के चैनलाइजेशन एवं तटीय विकास परियोजना के तहत 50 मीटर तक निर्मित मॉडल कार्यों के लोकार्पण के बाद उन्होंने वाराणसी वासियों को बधाई दी। कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं सिंचाई राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल भी मौजूद थे। परियोजना पर कुल 201 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन



परियोजना के तहत वाराणसी शहर में 10.3 किमी डीएम बंगले से आदिकेशव घट तक लंबाई में विभिन्न स्थानों पर नदी के चैनलाइजेशन के साथ-साथ पांच घाटों और सात सीढ़ियों का निर्माण एवं पुनरुद्धार, नदी के दोनों तरफ  फु टपाथ, रेलिंग और प्रकाश व्यवस्था का कार्य कराया जाना है। प्रकाश व्यवस्था के लिए सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करके हाईमास्ट तथा स्ट्रीट लाइट का काम भी कराया जाएगा। वहीं सपा नेताओं ने वरुणा पुल स्थित लाल बहादुर शास्त्री घाट पर कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री को बधाई दी। सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।


जिलाध्यक्ष डाॅ. पीयूष यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, विधायक महेंद्र पटेल, अतहर जमाल लारी आदि ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन महानगर महासचिव जितेंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, कन्हैया यादव, इस्तकबाल कुरैशी, गोपाल पांडेय, विकास यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें